हरियाणा लोक कलाकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार से

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा लोक कलाकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार से

हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- हरियाणा लोक कलाकार यूनियन के सभी जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी के चंडीगढ़ स्थित निवास पर पहुंच कर अपनी मांगे उनके समक्ष रखी।       इस अवसर पर यूनियन के चेयरमैन शीशपाल चौहान ने बेदी को पगड़ी पहनाई एवं यूनियन की तरफ से बधाई दी। यूनियन के सभी जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री से लोक कलाओं एवं कलाकारों को बचाने के लिए बेदी से उचित कदम उठाने का आग्रह किया।         इस अवसर पर यूनियन के प्रधान प्रदीप बहमनी ने कहा कि हर सरकार में लोक कलाकारों की अनदेखी की गई है जबकि सबसे अधिक संख्या में लोक कलाकार ही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तुरन्त कला नीति लागू की जानी चाहिए, जिसकी पैरवी बेदी द्वारा की जाए।      रोहतक जिला प्रधान सोनू कुंडू ने कहा कि हरियाणा के कला एवं संस्कृति विभागों के सभी प्रतिष्ठित पदों पर लोक कलाकारों के बीच का कोई अनुभवी अधिकारी सरकार को पदोन्नत करना चाहिए ताकि मृत पर्याय लोक कलाओं को बचाया जा सके।      इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कष्ण बेदी ने कहा कि लोक कलाकारों की सभी समस्याओं व मांगों पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष, राहुल बागडी, सलीम हरियाणवी, राजकुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox