हमने जो कहा वो करके दिखाया- कैलाश गहलोत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमने जो कहा वो करके दिखाया- कैलाश गहलोत

-पपरावट रोड़ स्थित नजफगढ़ के श्मशान घाट के जीर्णोंद्धार कार्य करवाने पर बोले मंत्री गहलोत -नजफगढ़, प्रेमनगर, न्यू रोशनपुरा ़व कई संगठनों ने श्मशान घाट के जीर्णोंद्धार पर मंत्री कैलाश गहलोत का जताया आभार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री व नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने पपरावट रोड़ पर स्थित नजफगढ़ के श्मशान घाट का निरिक्षण दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री कैलाश गहलोत ने श्मशान घाट का दौरा कर जीर्णोद्धार के कार्य पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्होने जो कहा वह पूरा किया यानी हमे जो कहते है वह पूरा करते है। हम आश्वासन नही देते काम करके दिखाते है और मैं सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का आभारी हूं कि उन्होने नियत समय से पहले ही जीर्णोद्धार का काम पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया। इस मौके पर नजफगढ़, प्रेमनगर, न्यू रोशनपुरा की आरडब्ल्यूए व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्य के लिए मंत्री जी का आभार प्रकट किया।
              निरिक्षण दौरे के दौरान मंत्री कैलाश गहलोत ने श्मशान घाट में बाकि बचे कार्यों को भी तुरंत पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि हम जनसेवा के लिए राज करने के लिए नही है। हमने एकबार फिर यह साबित कर दिया है कि आम आदमी की सरकार जनसेवा के कार्यों को गंभीरता से लेती है। हम वादे या आश्वासन नही देते सिर्फ काम करके दिखाते है।

नजफगढ़ की ऐसी अनेकों समस्याऐं जो पिछले काफी समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी उन्हे हमने दूर किया है। हमने नजफगढ़ में जलभराव की समस्या को पूरी तरह से दूर कर दिया है। दो बारिशों में यह साबित हो गया है कि अब नजफगढ़ में जलभराव की समस्या इतिहास बन गई है। इस मौंके पर लोगों ने मंत्री जी का खुले दिल से स्वागत किया और उनका आभार जताया। वहीं श्मशान घाट के प्रबंधक महेश सिंधवानी ने मंत्री जी को श्मशान घाट में पुराने हाल की जगह नया हाल बनवाने व जनसुविधाऐ तथा पंडित आवास भवन को नवनिर्मित करवाने की अपील की। इस पर मंत्री जी ने अधिकारियों को यह काम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मंत्री कैलाश गहलोत जी का महापंचायत की ओर से महेश सिंधवानी, कृष्ण कालरा, विनय कुमार, बिट्टू टक्कर, चन्द्रभान मित्तल, पवन पाराशर व अशोक मित्तल ने स्वागत व धन्यवाद किया।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox