स्वाति मालीवाल ने हरियाणा में AAP की हार पर रगड़ा ‘नमक’, पार्टी की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वाति मालीवाल ने हरियाणा में AAP की हार पर रगड़ा ‘नमक’, पार्टी की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल

मानसी शर्मा /-  हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ‘किंगमेकर’ बनने का सपना देखने वाली पार्टी को 89 सीटों पर लड़ने के बावजूद 2 फीसदी से भी कम वोट मिले हैं। इस हार के बीच, पार्टी की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उनकी रणनीति पर सवाल उठाया और कहा कि उनके गृह राज्य में पार्टी की जमानत भी नहीं बच पा रही है।

स्वाति मालीवाल ने पार्टी की रणनीति पर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने जानबूझकर कांग्रेस के वोट काटे हैं। मालीवाल ने कहा, “पार्टी ने केवल कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में चुनाव लड़ा। मुझ पर भाजपा एजेंट होने के झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन अब खुद इंडिया अलायंस से गद्दारी कर कांग्रेस के वोट काट रहे हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने विनेश फोगाट जैसे बड़े नाम को हराने के लिए भी प्रत्याशी उतारे।

स्वाति मालीवाल ने कहा, “अब ऐसा क्या हाल हो गया है कि पार्टी अपने गृह राज्य में जमानत भी नहीं बचा पा रही है?” उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपील की कि वे अहंकार छोड़कर जनता के लिए काम करें और इस ‘ड्रामा’ को बंद करें।

सुशील गुप्ता ने पार्टी का किया बचाव

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने पार्टी की स्थिति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ा, लेकिन यह प्रक्रिया बेहद विपरीत परिस्थितियों में थी। गुप्ता ने बताया कि जब प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जेल में बंद थे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर केजरीवाल को पहले जमानत मिल जाती, तो शायद नतीजे अलग होते। गुप्ता का दावा है कि पार्टी ने अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंकी, लेकिन विपरीत परिस्थितियों और रणनीतिक चुनौतियों के बावजूद नतीजे उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox