
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- 11 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज सोना करीब 400 रुपये सस्ता हो गया। इससे पहले लगातार सोने के दाम बढ़ते हुए रोज नया रिकॉर्ड बना रहे थे। हालांकि कीमत कम होने के बाद भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख रुपये से ऊपर बना हुआ है। न केवल एमसीएक्स पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 999 शुद्धता का गोल्ड गुरुवार को 1,08,563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह इसके बुधवार के भाव 1,08,986 रुपये से करीब 423 रुपये सस्ता था। हालांकि, कारोबार के दौरान इसमें थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली।
कितना सस्ता हुआ सोना?
घरेलू मार्केट में भी सोना सस्ता हुआ है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का पिछला बंद भाव 1,09,635 रुपये था, लेकिन गुरुवार को इसकी ओपनिंग 1,09,223 रुपये पर हुई। यानी सोना 412 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। इसके अलावा अन्य क्वालिटी के गोल्ड में भी गिरावट दर्ज की गई।
इस बात का रखें खास ध्यान
सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद यह अब भी ऊंचे स्तर पर है। ऐसे में यदि आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। सोने की शुद्धता हॉलमार्क से पता की जा सकती है। 24 कैरेट पर 999 अंकित होता है। 23 कैरेट पर 958 अंकित होता है। 22 कैरेट पर 916 अंकित होता है





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण