
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, इसका कारण है उनका हालिया पोस्ट जिसमें उन्होंने एक रिंग फ्लॉट करके सबको हैरान कर दिया था । हालांकि बाद में पता चला कि उन्होंने सगाई नहीं कि है. ऐसे में एक बार फिर से वो अपने रिलेशनसिप स्टेटस को लेकर खबरों में हैं. दरअसल, कई सालों से ऐसे आसार लगाए जा रहे हैं कि सोनाक्षी अभिनेता ज़हीर इकबाल को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों ने इस पर आजकल चुप्पा साथ रखी है, लेकिन अब इन दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया है जिससे ऐसा लग रहा है मानों दोनों कह रहे हैं कि हां हमें प्यार है…
सोनाक्षी और जहीर पिछले काफी समय से एक साथ नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों दोनों को एक शादी में साथ में देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर एकसाथ फिल्म डबल एक्सएल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि जहीर ने सलमान खान की फिल्म ‘द नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज…मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू…आई लव यू…आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।’ सोनाक्षी ने जहीर के वीडियो पर कमेंट किया- थैंक यू…लव यू और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं। जहीर की इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने खूब प्यार बरसाया है।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप