
छत्तीसगढ़/महाराष्ट्र/शिव कुमार यादव/- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ हुई नक्सलियों की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 36 लाख के चार इनामी नक्सली कमांडरों को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सी-60 कमांडो को नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद से आसपास नाकाबंदी कर दी गई और नक्सलियों को घेर लिया।

4 नक्सलियों को मार गिराया
दोनों तरफ से फायरिंग की गई और एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। मरने वाले नक्सलियों की पहचान वर्गीश, मंगतु, कुरसम राजू और वेंकटेश के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से एक एके 47, एक कार्बाइन, दो पिस्टल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक के सामान बरामद हुए हैं। वहीं इससे पहले 4 मार्च को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांकेर में एक नक्सली को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया था। इस दौरान पुलिस ने इनपुट के आधार पर इलाके में अभियान शुरू किया था।

305 नक्सली हमले हुए
कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना इलाके के हिदुर गांव के पास सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को मार गिराया था। लेकिन ऑपरेशन पुलिस की बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल रमेश कुरेठी मुठभेड़ में मारे गए। वहीं घटना स्थल से एक एके-47 राइफल बरामद हुई थी। इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। बता दें, पिछले साल मार्च लोकसभा में गृह मंत्रालय ने एक सवाल का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों के आंकड़े पेश किए थे। इन आंकड़ों में 2022 में राज्य के अंदर 305 नक्सली हमले हुए थे।






More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
समृद्धि बाह्य भौतिक जगत की नहीं बल्कि आंतरिक होनी चाहिए
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल