सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप,

-कहा- मैंने आप को दिए 60 करोड़ रुपये

नई दिल्ली/- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपए देने का दावा किया। इस दौरान कोर्ट में अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज भी मौजूद थी।
             सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक के मुताबिक, आज सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए। एक उच्चस्तरीय समिति ने उनका बयान लिया और समिति ने अपनी सिफारिशें दी और कहा कि आरोप गंभीर हैं और जांच की जानी चाहिए।

लीना की कार जब्त करने का आदेश
अदालत ने ईडी को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल से जुड़ी 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी है। वहीं, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया है। अदालत ने ईडी को 22 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
           बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
कोर्ट में पिछली सुनवाई
         जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 दिसंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई हुई थी। कोर्ट में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने शुरुआती दलीलें सुनने के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox