नोएडा/सिमरन मोरया/- सचिन मीणा और सीमा हैदर की प्रेम कहानी जिन दिनों सुर्खियां बनी थीं, एक और किरदार की जमकर चर्चा हुआ करती थी। इस किरदार का नाम मिथिलेश भाटी है और वह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। लप्पू सा सचिन कहने वालीं मिथिलेश एक बार फिर सीमा हैदर पर फायर हैं। अब उन्होंने आतंकी हमले को लेकर सीमा हैदर और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। मिथिलेश भाटी ने कहा- ‘सीमा हैदर पाकिस्तान का कचरा है। उसे वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए। भारत में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है।’
पाकिस्तान को कायर बताते हुए मिथिलेश भाटी ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला करना उसकी आदत है। उन्होंने सीमा हैदर को पाकिस्तान की बेटी बताते हुए उस पर भरोसा करने को गलत बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीमा हैदर ने इस हमले पर कोई बयान क्यों नहीं दिया।
‘आतंकी हमले पर क्यों नहीं बोल रहीं सीमा हैदर’
एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में मिथिलेश भाटी ने कहा- ‘पाकिस्तान का कोई भी आदमी किसी का सगा नहीं हो सकता। सीमा हैदर पर भरोसा करना गलत है, क्योंकि वह पाकिस्तान की बेटी है। सीमा हैदर हर छोटी-बड़ी बात पर वीडियो बनाती है, लेकिन, पहलगाम में हुए इतने बड़े हमले पर उसने एक शब्द भी नहीं कहा। जिस दिन हमला हुआ, उसी दिन सीमा हैदर ने अपने बच्चों के साथ तिरंगा फहराते हुए वीडियो डाला। मिथिलेश ने इसे दिखावटी देशभक्ति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नाटकों से देशभक्ति साबित नहीं होती।’
सीमा के सनातनी के दावे पर तंज कसा
मिथिलेश ने सीमा हैदर के सनातनी होने के दावों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कोई भी असली हिंदू अपने कमरे में मंदिर और मूर्तियों की नुमाइश नहीं करता। ये सब उसकी नौटंकी का हिस्सा है। मिथिलेश ने यह भी कहा कि शायद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने उसे इस हमले पर कुछ भी बोलने से मना किया है, इसलिए वह चुप है।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा