नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- मेरा युवा भारत (MY Bharat), दक्षिण पश्चिम दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 25 जुलाई 2025 को प्रेम धाम आश्रम, दिचाऊं कलां, नजफगढ़ में ‘फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया, जिसमें नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं साथ ही आईटीबीपी के डीआईजी गिरीश पुरोहित जी, डा. लाल सिंह जी, क्षेत्रीय निदेशक, मेरा युवा भारत अलीपुर, श्री राजेश कुमार जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डी.एस.ई.यू., श्रीमती सुमन रानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डाइट घुम्मन हेड़ा, श्री नवीन कोटिया जी, सामुदायिक अधिकारी, एन.यू.एल.एम., श्री आर. के. सिंह जी, एल.डी.एम, श्री वीरेंदर जी, जिला समन्वयक, प्रकृति भक्त फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा, ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल के चेयरमैन आर के मैसी व श्री शिव यादव जी, सम्पादक, नजफगढ़ मेट्रो के साथ-साथ अनेकों संस्थाओं के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को अपनाते हुए अपनी सहभागिता निभाई और प्रेमधाम आश्रम के प्रांगण में एक-एक पौधा लगाया| आई टी बी पी छावला के 50 से ज़्यादा सिपाहियों ने असिस्टेंट कमांडेंट संतोष सिंह की अगुवाई में पौधारोपण किया । तथा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अटल बिहारी वाजपेयी डी डी ए पार्क श्यामविहार नजफगढ़ में मेरा युवा भारत से सम्बधित चंदन युवा मंडल के साथ मिलकर महा वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन करने की भी चर्चा की ।


कार्यक्रम में वसुधा फाउंडेशन के स्वयंसेवक भी उपस्थित हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ नजफगढ़ की माननीय विधायक श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान जी के कर कमलों द्वारा किया गया। विधायक जी ने पौधा लगा कर युवाओं को भी प्रेरित किया कि वो भी प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन या किसी भी खास दिन अपने नाम से पौधे जरूर लगाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ़ एक पेड़ माँ के नाम पर ही नहीं बल्कि एक पेड़ युवाओं के नाम पर भी होना चाहिए।

जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली चौधरी ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का संबोधन करते हुए मेरा युवा भारत के बारे में बताया एवं कार्यशाला में दोनों योजनाओं के अंतर्गत किस प्रकार की जानकारी दी जाएगी तथा यह भी बताया कि 1500 वृक्ष लगा कर एवं वितरण करके दिचाऊ कलां में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रण मेरा युवा भारत का है।


श्री सुरेंद्र बोकन, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने श्री गिरीश चंद्र पुरोहित जी, डीआईजी, आईटीबी, छावला को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें उनके लक्ष्य से अवगत कराया। साथ ही श्रीमती करिश्मा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक एवं श्रीमती अंजली चौधरी, जिला युवा अधिकारी ने डॉ लाल सिंह जी क्षेत्रीय निदेशक, मेरा युवा भारत अलीपुर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया| उन्होंने युवाओं का सम्बोधन करते हुए जीवन में अनुशासन, समय की पाबंदी आदि की महत्वता के बारे में समझाया एवं उन्होंने मेरा युवा भारत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के युवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उत्साह एवं भारी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बधाई भी दी। श्री राजेश कुमार जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डी.एस.ई.यू. के द्वारा युवाओं को उनके कर्तव्य निभाने हेतू जागरूक किया गया। और केवल डी.एस.ई.यू. से ही 50 युवा भाग लेने आए। श्रीमती सुमन रानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डाइट घुम्मन हेड़ा ने कहा कि बहुत जल्द मेरा युवा भारत के साथ हमारे कैंपस में युवाओं के लिए एक वर्कशॉप करेंगे और भविष्य में अगर युवाओं के लिए कोई समर्थन होगा तो हम इसके लिए खड़े हैं। श्री नवीन कोटिया जी, सामुदायिक अधिकारी, एन.यू.एल.एम. उन्होंने कहा कि जो भी युवा स्वयं सेवा सहायता समूह बनाना चाहते हैं वे मुझसे संपर्क करें। श्री आर. के. सिंह जी, एल.डी.एम ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने और कुछ करने में कोई समस्या नहीं आएगी यह मेरी जिम्मेदारी है। श्री ब्रिज मोहन जी, एफ.एल.सी, ने भी युवाओं का मनोबल बढ़ाया एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी को बधाई दी|


इसी कड़ी में कार्यशाला में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों श्री अर्जित शर्मा, राज्य सहभागिता अधिकारी एवं सुश्री रीना झा, राज्य प्रमुख, द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जो उनके कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सहायक सिद्ध होगा।
दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़ के संपादक श्री अनुज मिश्रा जी मंच संचालक के तौर पर मौजूद थे। बड़ा ही सुंदर मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को बांध कर रखा| साथ ही वहाँ अलग-अलग मीडिया एजेंसियां भी मौजूद थीं।


अंत में आपको यह भी बताना है कि श्री ज्ञान प्रकाश पाठक जी, प्रधानाचार्य जी.बी. एस.एस.एस. धरमपुरा ने कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई। हम वसुधा वॉरियर्स की टीम का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही हमारी टीम श्री धनपत सिंह, मल्टीटास्किंग स्टाफ, हमारे युवाओं श्री चन्दन, श्री मोनू एवं श्री विश्वजीत ने भी बहुत बखूबी कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया|


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद