सिगाची फार्मा फैक्टरी में धमाका, 12 की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिगाची फार्मा फैक्टरी में धमाका, 12 की दर्दनाक मौत

-तेलंगाना के संगारेड्डी में हादसे से हड़कंप, घायलों के लिए पीएम ने मदद का एलान

तेलंगाना/सिमरन मोरया/- तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12  लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।

घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच विस्फोट
मल्टी जोन II के महानिरीक्षक व सत्यनारायण ने बताया कि पशम्यलारम में रासायनिक उत्पादन फैक्ट्री सिगाची फार्मा में विस्फोट हुआ। यह घटना सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच हुई। घटना में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।  34 अन्य घायल हैं। छह शव बरामद किए गए हैं। चंदा नगर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। हम 20 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल 10 दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर जताया। उन्होंने कहा, ‘घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया
यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था या फिर कोई अन्य दुर्घटना? एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह विस्फोट था। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने और उन्हें सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया।

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल मिक्सचर, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए काम करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox