कानपुर/अनीशा चौहान/- कानपुर के पास रेल हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) पटरी से उतर गई है। पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर से जाते समय यह घटना हुई। यह हादसा लाइन नंबर 4 में इंटर करते वक्त हुआ। फिलहाल किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत का काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित हिस्से में फिर से यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में कानपुर-टूंडला सेक्शन पर भाऊपुर यार्ड के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन मैनेजर ने शाम 4 बजकर 20 मिनट पर सूचना दी कि गाड़ी संख्या: 15269 (मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस) के दो डिब्बे (इंजन से छठा और सातवां) पटरी से उतर गए हैं।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार