साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

-बार - बार बचे यात्री

कानपुर/अनीशा चौहान/- कानपुर के पास रेल हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) पटरी से उतर गई है। पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर से जाते समय यह घटना हुई। यह हादसा लाइन नंबर 4 में इंटर करते वक्त हुआ।  फिलहाल किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
 
घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत का काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित हिस्से में फिर से यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में कानपुर-टूंडला सेक्शन पर भाऊपुर यार्ड के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन मैनेजर ने शाम 4 बजकर 20 मिनट पर सूचना दी कि गाड़ी संख्या: 15269 (मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस) के दो डिब्बे (इंजन से छठा और सातवां) पटरी से उतर गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox