नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में साक्षी नाम की युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु को हिसार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु स्थानीय पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ पहले से ही आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज थे।
आरोपी पर दर्ज हैं 14 से अधिक मामले
सूत्रों के अनुसार, हिमांशु का आपराधिक रिकार्ड लंबा है। उसके खिलाफ पुलिस ने 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए हुए हैं। यह व्यक्ति हिसार का निवासी है और पिछले कई वर्षों से विभिन्न अपराधों में नामजद रहा है। साक्षी हत्याकांड में उसका सीधे तौर पर शामिल होना पुलिस की जांच में पुष्टि हो चुकी है।
पुलिस की अगली कार्रवाई
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या की पूरी कहानी और उसके साथियों के संबंधों का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिमांशु को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़