साइना नेहवाल के खिलाफ अश्लील कमेंट करने वाले एक्टर सिद्धार्थ पर केस दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइना नेहवाल के खिलाफ अश्लील कमेंट करने वाले एक्टर सिद्धार्थ पर केस दर्ज

-एक दिन पहले एक्टर सिद्धार्थ ने सार्वजनिक तौर पा मांगी थी माफी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साउथ अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ हैदराबाद में पुलिस ने केस दर्ज किया है। हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने यह मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक महिला ने साइना के खिलाफ सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की टिप्पणी के बाद शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बीते रोज ही सिद्धार्थ ने साइना से सार्वजनित तौर पर माफी मांग ली है।
अपने माफीनामे में सिद्धार्थ ने लिखा- ’मैं अपने भद्दे मजाक के लिए आपसे माफी चाहता हूं। गुस्से और निराशा में मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उसे कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता। मैं आपसे कई बातों पर असहमत हो सकता हूं लेकिन एक महिला के रूप में आप पर तंज कसने का मेरा कोई इरादा नहीं था।’
बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया था। साइना ने लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। इसपर एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- दुनिया की ’चैंपियन भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिद्धार्थ के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था। आयोग के मुताबिक, सिद्धार्थ की यह टिप्पणी महिला विरोधी और महिलाओं के लिए अपमानजनक है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की गरिमा को अपमानित करता है। इसके बाद महिला आयोग ने सिद्धार्थ के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox