सांसद प्रवेशवर्मा ने नजफगढ़ में किया शिक्षकों का सम्मान, 250 शिक्षक किये गये सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद प्रवेशवर्मा ने नजफगढ़ में किया शिक्षकों का सम्मान, 250 शिक्षक किये गये सम्मानित

गोपालनगर वार्ड की पार्षद अंतिम गहलोत व समाजसेवी सूरज गहलोत ने किया शिक्षक महासम्मान समारोह का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को गोपालनगर वार्ड में स्थित श्री कृष्णा वाटिका में पार्षद अंतिम गहलोत व समाजसेवी सुरज गहलोत ने शिक्षक महासम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने करीग 250 शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें सबसे अहम बात यह रही कि इस सम्मान समारोह में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों व सेवा निवृत हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अपने सम्मान को लेकर शिक्षक काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं और पार्षद अंतिम गहलोत व सूरज गहलोत का आभार व्यक्त कर रहे हैं।


                          इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवेश वर्मा ने कहा कि शिक्ष्कों का सम्मान समाज के लिए जरूरी है क्योंकि एक शिक्षक ही देश का भविष्य निर्माता होता है। यदि शिक्षक सही होगा तो देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। उन्होने कहा एक छात्र हमारे देश का भविष्य है लेकिन उसको तरासने का काम शिक्षक ही करते हैं। इसलिए हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। एक ही मंच पर इतनी ज्यादा संख्या में शिक्षकों के सम्मान को लेकर सांसद प्रवेश वर्मा ने इसे महासम्मान का नाम देते हुए कहा कि हमने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के लिए 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जो जल्द ही जनता को मिल जायेगा। वहीं लोगों की सहुलियत के लिए ढांसा स्टैंड तक मैट्रो का विस्तार कराया। इस सम्मान समारोह को लेकर सांसद ने कहा कि सम्मान समारोह तो बहुत होते हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के सम्मान से वह काफी अभीभूत हुए है और इसके आयोजनकर्ता पार्षद अंतिम गहलोत व सूरज गहलोत को बधाई देते हैं।
                         वहीं पार्षद अंतिम गहलोत ने कहा कि क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान कर वह काफी खुश है। उनका सपना था कि जो शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता के रूप में काम करते है हम उन्हे सामाजिक मंच पर एक उचित सम्मान दें। आज का यह महासम्मान भी शिक्षकों को समर्पित हैं। उन्होने बताया कि यह सम्मान हालांकि शिक्षक दिवस पर आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी में लॉकडाउन को लेकर समारोह आयोजित नही किया जा सका था। आज के इस सम्मान समारोह में करीब 250 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें सरकारी स्कूलों से लेकर प्राइवेट स्कूलों व सेवानिवृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। हालांकि आयोजक इसे सिर्फ और सिर्फ शिक्षकों के सम्मान तक ही समर्पित रहने की बात कह रहे है लेकिन राजनीतिक हलकों में इस सम्मान को निगम चुनावों को देखते हुए पार्षद अंतिम गहलोत का शक्ति प्रदर्शन भी बताया जा रहा है जिसके सहारे पार्षद ने अपने विरोधियों को कड़ा संदेश दे दिया है कि वार्ड में उनकी ताकत सिर्फ पार्षद तक ही सीमित नही है अगर उन्हे पार्टी से बड़ी जिम्मेदारी मिली तो उससे भी वह पीछे नही हटेंगी। उन्होने अपने भाषण में कविता के माध्यम से सांसद की प्रशंसा में कशीदे भी पढ़े और सांसद प्रवेश वर्मा का इस समारोह में आकर शिक्षकों का मान बढ़ाने पर आभार भी व्यक्त किया। इस समारोह में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। साथ ही मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने भी महासम्मान समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox