सभी गांवों में पीएनजी गैस पहुंचाने के लिए उपराज्यपाल का आभार। पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सभी गांवों में पीएनजी गैस पहुंचाने के लिए उपराज्यपाल का आभार। पंचायत संघ

- गांवों को लालडोरा विस्तारित लाल डोरा से मुक्त कराने की मांग। पंचायत संघ 

दिल्ली देहात/अनिशा चौहान/ –  दिल्ली पंचायत संघ ने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा सभी गांव में पीएनजी गैस कनेक्शन अगले वर्ष मार्च तक पहुंचाने के लक्ष्य के लिए स्वागत किया। और गांवों की सभी समस्याओं के समाधान जल्द से जल्द करने में तत्पर रहने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पंचायत संघ उनसे मिलकर उनका स्वागत करेगी। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने माननीय उपराज्यपाल वी के सक्सेना का दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों की तरफ से मिलकर उनका स्वागत करेंगी। उनके अथक प्रयास से उनके द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय संवाद अभियान चलाने को सराहनीय बताया। इसके चलते गांवों में कार्य चल रहे हैं। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने दूसरी और उनसे मांग की कि गांव की लालडोरा व विस्तारित लाल डोरा आबादी को भी जल्द से जल्द मलिकाना हक दिलवाएं।ताकि सरकार की सभी सुविधाओं व बैंक से ऋण की सुविधा मिल सके। पुराने मकानो को तोड़कर नये बना सके।

पंचायत पंच प्रमुख यमन यादव ने दिल्ली के शहरी विकास विभाग में वर्ष 2013 से लंबित 130 गांव की 244 फाईले मालिकाना हक के लिए धूल चाट रही है। उन पर कार्रवाई की मांग की।ओर गांवों को मालिकाना हक व लाल डोरा विस्तारित लाल डोरा से मुक्ति की योजना लाने की मांग। दिल्ली नगर निगम द्वारा गांव को भारी भरकम हाउस टैक्स व भवन उपनियम से भी छुटकारा दिलवाने, रोजगार के लिए गांव को व्यावसायिक श्रेणी में करने की मांग।

पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा कि गांव को हर घर नल, नल से जल से भी जोड़ा जाए। गांव के जल स्रोतों तालाबों का पुनरुद्धार करवाएं। उनके द्वारा एक वृक्ष लगाओ का स्वागत करते हुए पंचायत संघ ने सभी पंचायत प्रमुखों से भी आवाह्न किया वे वृक्षारोपण अभियान से जुड़े। व वृक्षारोपण कर दिल्ली से प्रदूषण में पानी की कमी से बचने के लिए योगदान करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox