सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केस करने के लिए सीबीआई ने उपराज्यपाल से मांगी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केस करने के लिए सीबीआई ने उपराज्यपाल से मांगी मंजूरी

-सीबीआई ने हाई प्रोफाइल कैदियों से करोड़ों रूपये की उगाही का लगा है आरोप

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आप के पूर्व जेल मंत्री सत्येन्द्र जैन एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे है। हालांकि वह पहले से ही ज ेल में बंद लेकिन इस बार सीबीआई ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत विभिन्न “हाई प्रोफाइल कैदियों“ से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की उगाही करने के मामले में पूर्व जेल मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने के वास्ते दिल्ली के उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी है।
          जैन के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से अनिवार्य मंजूरी मांगते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल और तत्कालीन अतिरिक्त महानिरीक्षक (जेल) मुकेश प्रसाद, संबद्ध अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और सहयोगियों की मिलीभगत से दिल्ली की जेलों में “उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार और वसूली रैकेट“ चलाया जा रहा था।
         सीबीआई ने सक्सेना को लिखे अपने पत्र में कहा, “इन लोगों ने इसके लिए एक ‘सिंडिकेट’ के रूप में काम किया।“ इसमें कहा गया है कि उसके पास “सूत्र से मिली जानकारी“ है कि जैन ने “जेल में बंद चंद्रशेखर से 2018-21 के दौरान विभिन्न किस्तों में खुद या अपने साथियों के माध्यम से संरक्षण राशि के रूप में 10 करोड़ रुपये की कथित तौर पर उगाही की “, ताकि कथित ठग को शांतिपूर्ण और आरामदायक जीवन जीने में मदद मिल सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox