सं.2081 माघ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार दिनाङ्क 10 फरवरी 2025 ई.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सं.2081 माघ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार दिनाङ्क 10 फरवरी 2025 ई.

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बदरीश गौ पूजन से हुआ परमधर्मसंसद् के कुम्भ सत्र का समापनप्रतिभागियों को शङ्कराचार्य ने दिया प्रमाण पत्रकल होगी शङ्कराचार्य की पत्रकार वार्आज पिछले एक माह से प्रयागराज में चल रहे सनातन वैदिक हिन्दू आर्य परमधर्मधर्मसंसद् 2008 के कुम्भ सत्र का औपचारिक समापन बदरीनाथ क्षेत्र में पायी जाने वाली बदरीश गौमाता के पूजन के साथ हुआ। ज्ञातव्य है कि परम धर्म संसद् का शुभारम्भ इसी गौमाता के पूजन से ही आरम्भ हुआ था। इस गौमाता को उत्तराखण्ड के धर्मांसद श्री अनसुइया प्रसाद उनियाल जी परमाराध्य की इच्छा को जानकर कुम्भ महापर्व में ले आए थे और यहाँ इस गौमाता की सेवा श्री विकास पाटनी जी के दिशानिर्देश में उत्तराखण्ड के ही गौसेवक कर रहे थे।

जयोद्घोष से सदन का शुभारम्भ हुआ और इसके बाद प्रश्नकाल में परमाराध्य ने जिज्ञासुओं के प्रश्नों का उत्तर दिया।एक माह से कुम्भ सत्र में भाग ले रहे पूरे देश से आए धर्मांसदों को परमाराध्य ने भाग ग्रहण प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कल करेंगे पत्रकारों को सम्मानित–
आगामी सूचना यह है कि परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘2008’ कल दिनाङ्क 11 फरवरी 2025 को प्रयागराज कुम्भ क्षेत्र का सेक्टर 19 में स्थित ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय के शिविर में पत्रकार वार्ता करेंगे।

समय अपराह्न 2.30 बजे।

आप सभी पत्राचार एवं छायाकार बन्धुओं से अनुरोध है कि कृपया समय से पधारें और शङ्कराचार्य जी के सन्देश को जन-जन तक यथारूप में पहुँचाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox