श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ ने 53वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन एंव माँ भगवती जागरण धूमधाम के साथ मनाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ ने 53वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन एंव माँ भगवती जागरण धूमधाम के साथ मनाया


नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/-
बाबा की सेवा में समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा नवरात्रों के शुभ अवसर पर 53वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन व माँ भगवती जागरण लोकेश दत्त जी के निवास स्थान नया बाजार नजफगढ़ में धूमधाम से मनाया गया ! समिति संचालक शिव शंकर पंडित जी के अनुसार लोकेश दत्त जी ने परिवार सहित जोत जलाई तत्पश्चात् कीर्तन शुरू हुआ |

बाबा के श्री चरणों मे समिति अध्यक्ष और युकी व सांवरिया फेम भजन प्रवाहक प्रमोद प्रेमी,टी सीरीज भजन प्रवाहक अरुण देव,अशोक रोहिल्ला,शकुंतला शर्मा,रानी ठाकुर,ख़ुशी सोलंकी ने अपने भावपूर्ण और धमाल भजन पुष्प अर्पित किए ! समिति की तरफ से लोकेश जी को श्याम बाबा की छवि भेंट की गई |

बाबा का मनमोहक श्रृंगार संदीप राजपूत द्वारा किया गया, गणेश शाह ने साउंड और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने कीर्तन को संगीतमय बनाया, अमन आर्ट ग्रुप ने मनमोहक झाँकियां प्रस्तुत की,संकीर्तन मे आये सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई, व्रत प्रसाद एंव 56 भोग और फल के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी |

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox