नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- बाबा की सेवा में समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा नवरात्रों के शुभ अवसर पर 53वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन व माँ भगवती जागरण लोकेश दत्त जी के निवास स्थान नया बाजार नजफगढ़ में धूमधाम से मनाया गया ! समिति संचालक शिव शंकर पंडित जी के अनुसार लोकेश दत्त जी ने परिवार सहित जोत जलाई तत्पश्चात् कीर्तन शुरू हुआ |

बाबा के श्री चरणों मे समिति अध्यक्ष और युकी व सांवरिया फेम भजन प्रवाहक प्रमोद प्रेमी,टी सीरीज भजन प्रवाहक अरुण देव,अशोक रोहिल्ला,शकुंतला शर्मा,रानी ठाकुर,ख़ुशी सोलंकी ने अपने भावपूर्ण और धमाल भजन पुष्प अर्पित किए ! समिति की तरफ से लोकेश जी को श्याम बाबा की छवि भेंट की गई |


बाबा का मनमोहक श्रृंगार संदीप राजपूत द्वारा किया गया, गणेश शाह ने साउंड और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने कीर्तन को संगीतमय बनाया, अमन आर्ट ग्रुप ने मनमोहक झाँकियां प्रस्तुत की,संकीर्तन मे आये सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई, व्रत प्रसाद एंव 56 भोग और फल के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी |


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया