कारोबारी से जमीन साझेदारी के नाम पर 31.5 लाख की ठगी   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कारोबारी से जमीन साझेदारी के नाम पर 31.5 लाख की ठगी   

-साझेदारी का झांसा देकर रचा गया खेल -चार आरोपियों पर केस दर्ज

गाजियाबाद/उमा सक्सेना/-   गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक कारोबारी के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिरों ने कारोबारी को नोएडा में जमीन का साझेदार बनाने का झांसा देकर 31.5 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी को दिखाए गए सपने
हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी और नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी राजीव खुराना ने बताया कि बीती जुलाई में कुछ लोग उनसे बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव लेकर मिले। पहले तो उन्होंने हापुड़ रोड और निवाड़ी रोड पर स्थित अपनी जमीन दिखाई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें नोएडा स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उनकी मुलाकात लालाजी नामक व्यक्ति से कराई गई।

83 लाख का सौदा, 31.5 लाख नकद लिए
शातिरों ने कारोबारी को यह विश्वास दिलाया कि नोएडा में बेहतरीन कीमत पर जमीन उपलब्ध है और वे उन्हें साझेदार बना सकते हैं। जमीन का सौदा 83 लाख रुपये में तय किया गया। आरोपियों ने एक कथित किसान से भी कारोबारी की मुलाकात कराई और तहसील में जाकर एग्रीमेंट करा दिया। इस दौरान कारोबारी ने भरोसा कर 31.5 लाख रुपये अदा कर दिए।

समय बीतने पर खुली ठगी की पोल
एग्रीमेंट के बाद भी जब विक्रेताओं से कोई संपर्क नहीं हुआ तो कारोबारी को संदेह हुआ। छानबीन करने पर उन्हें पता चला कि यह पूरा सौदा फर्जी था और उनके साथ ठगी की गई है।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीड़ित की शिकायत पर मोदीनगर पुलिस ने मोहित शर्मा निवासी यमुना विहार दिल्ली, अशोक चौधरी निवासी गौंडा मौजपुर दिल्ली, कविन्द्र निवासी मकोड़ा दादरी गौतमबुद्धनगर और लाल मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox