’शिव भक्त कम गुंडे ज्यादा- कांवड़ियों पर अखिलेश के विधायक की विवादित टिप्पणी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’शिव भक्त कम गुंडे ज्यादा- कांवड़ियों पर अखिलेश के विधायक की विवादित टिप्पणी

-बोले- नरक में जाना होगा’

यूपी/शिव कुमार यादव/- समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और संभल के सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कांवड़ियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। सपा विधायक ने कहा है कि कांवड़िए शिव भक्त कम, गुंडे-बावलिया ज्यादा हैं। इन्हे नरक में जाना होगा। सपा विधायक ने कहा जो लोग खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते दिख रहे हैं। वे सच्चे धार्मिक आस्था वाले भक्त नहीं बल्कि अराजक तत्व हैं। पूर्व मंत्री इकबाल महमूद ने कहा कि खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी बदमाशी कर रहे हैं, ये शिव भक्त नहीं बावलिया हैं। यह लोग स्वर्ग में नहीं नरक में जाएंगे, जैसे यह लोग काम कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने कहा कि कांवड़ यात्रा वह कर रहे हैं, वह पालन करें अपने धर्म का आस्था का जो जा रहे हैं। मगर शिव भक्तों के भक्ति कम गुंडों की तरह पूरे रोड पर बदमाशी बदतमीजी करते हुए जा रहे हैं।

सपा सरकार में शिव भक्तों के लिए अलग से रास्ता होगा- इकबाल महमूद
सपा विधायक ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो शिव भक्तों के लिए अलग से एक रास्ता रहेगा। जहां किसी तरह से कोई भी दिक्कत ना हो शिव भक्त को.सपा विधायक ने ये लोग जहां भी रोड पर जा रहे हैं, बवाल कर रहे हैं आपको नर्क में जाना होगा।

ऐसे तत्वों को नरक में जाना होगा- इकबाल महमूद
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जिन लोगों की वजह से प्रदेश में बवाल हो रहा है। वे हिंदुस्तान की तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सपा विधायक महमूद ने कहा कि ऐसे तत्वों को नरक में जाना होगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले अखिलेश यादव के पुराने साथी रहे और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया था। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा था कि ये कांवड़िए नहीं है क्योंकि इनका आराध्य भोला भाला है तो भक्त हिंसक कैसे हुआं। कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे माफिया हैं जो अराजकता फैला रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox