शिकारपुर में भव्य समारोह के साथ की गई भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिकारपुर में भव्य समारोह के साथ की गई भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना

-’वाल्मीकि मंदिर में विधि विधान व शोभा यात्रा के बाद की गई मूर्ति स्थापना

दिल्ली देहात/शिव कुमार यादव/- 8 जून 2025 को ग्राम शिकारपुर में एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान वाल्मीकि जी की नई मूर्ति की भव्य स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर सम्पूर्ण ग्रामवासियों ने बड़े श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ सहभागिता की तथा पूरे विधि विधान व शोभा यात्रा के बाद भगवान वाल्मीकि की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल एक भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें गाँव के सभी वर्गों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, झाँकियों और भक्ति गीतों के साथ यह यात्रा गाँव की गलियों से होती हुई मंदिर प्रांगण तक पहुँची। शिकारपुर गांव का वातावरण “जय वाल्मीकि महाराज की जय” के नारों से गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से पधारे महामंडलेश्वर ’श्री खाकशाह जी’, ’श्री श्री 108 बांबा विवेक नाथ जी’ तथा ’श्री अशोक महाराज जी’ ने विधिवत मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से मूर्ति स्थापना सम्पन्न करवाई। उनका आध्यात्मिक सान्निध्य सम्पूर्ण गाँव के लिए सौभाग्य का विषय रहा।

इस कार्यक्रम का आयोजन ’वाल्मीकि मंदिर समिति, शिकारपुर’ द्वारा किया गया, जिसके अध्यक्ष ’डॉ. अजीत जी, उपाध्यक्ष अशोक उर्फ बिरजू, संगठन मंत्री बलराज हडाल्ला, मंत्री गोपाल हडाल्ला, महामंत्री धर्मवीर/जीतराम, कोषाध्यक्ष धर्मवीर, प्रचार मंत्री रामकुमार, अशोक उर्फ पटेल, सुनील बॉम्बे’ एवं मंदिर रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री रामकुमार, श्री रामफल, और किलोग्राम जी ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

ग्राम शिकारपुर के इतिहास में यह दिन सदैव स्मरणीय रहेगा, जब एकता, भक्ति और संस्कृति का ऐसा अनुपम संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासियों ने इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाया और भगवान वाल्मीकि जी से गाँव की समृद्धि, शांति और सद्भावना की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox