विश्व कप में इन 10 खिलाडियों की जगह पक्की, जानें कौन हैं वो खुशनसीब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व कप में इन 10 खिलाडियों की जगह पक्की, जानें कौन हैं वो खुशनसीब

मानसी शर्मा / – इस वर्ष जून के महीन में वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इसके आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। लेकिन टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन अभी फाइनल नहीं हुआ है। वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विश्व कप के लिए 10 खिलाडियों के उन्हें नाम पता है। इस बयान के बाद सभी के मन में उलझन पैदा हो गई है। वो 10 खिलाड़ी कौन है। जिन्हें विश्व कप के लिए चुना जा चुका है। आज हम आपको उन 10 खिलाड़ियों के बारे बताएगे, जिन्हें टी20 विश्व कप में खेलने का मौके मिल सकता है।

इन पांच बल्लेबाजों की जगह तय

विश्व कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह और विराट कोहली की जगह पक्की मानी जा रही है। लंबे समय बाद विराट और रोहित की टी20 में वापसी हुई है। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह टी20 में जबदस्त प्रदर्शन कर रहे है। इसके साथ ही अगर सूर्य कुमार फिट रहते हैं। तो उनकी भी वापसी हो सकती है। साथ ही केएल राहुल के नाम पर भी चर्चा कर सकते है।

विकेटकीपर के लिए कई दावेदार मौजूद

इन दिनों टीम इंडिया में विकेटकीपर को लेकर कई दावेदार मौजूद हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने जितेश शर्मा को जगह दी थी, लेकिन ईशान किशन लगातार अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। चयनकर्ता उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं। वहीं टीम मैनजमेंट ऋषभ पंत और संजू सैमसन के नाम पर भी चर्चा कर सकते हैं।

ऑलराउंडर में दो खिलाड़ियों की जगह पक्की

विश्व कप में सबसे ज्यादा डिमांड ऑल राउंडर की रहने वाली है। इस लिस्ट में भारत के दो खिलाडियों की जगह पक्की मानी जा रही है। इसमें पहला नाम शिवम दुबे का सामने आ रहा है। वहीं दूसरा नाम हार्दिक पंड्या का सामने आ रहा है। अगर वह फिट रहते हैं। तो टीम इंडिया जरूर दिखाई देंगे। वहीं रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से किसी जगह पक्की मानी जा रही है।

कुलदीव यादव और रवि बिश्नोई निभाएगें स्पिनर्स की भूमिका

अमेरिका और वेस्टइंडीज की पिचों पर स्पिनर्स एक महत्वपूर्व योग्यादान दे सकते हैं। इसके के लिए भारत के कुलदीव यादव और रवि बिश्नोई की जगह पक्की मानी जा रही है।  

इन तेज गेंदबाजों को मिल सकती हैं जगह

विश्व कप में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के साथ अर्शदीप को जगह मिल सकती है। साथ ही  मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार के नाम पर विचार किया जा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox