विकासपुरी के बाद तिलक नगर में हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकासपुरी के बाद तिलक नगर में हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

-राजधानी में एक साथ दो मुठभेड़ आई सामने, एक सिपाही के पेट में लगी गोली

नई दिल्ली/बाहरी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बाहरी दिल्ली जिला में विकासपुरी के बाद तिलक नगर में भी मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जिसमें स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच तिलक नगर के संतगढ़ में मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक गोली सिपाही संदीप के पेट में लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है।
             बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया की पुलिस टीम सुल्तानपुरी में लूटपाट के मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को वारदात में शामिल बदमाशों के संतगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिली थी स्पेशल स्टाफ की टीम 27 मार्च की रात संतगढ़ के एक मकान पर पहुंची। पुलिस के आने की जानकारी के बाद दो बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली पीछा कर रहे सिपाही संदीप के पेट में लगी। टीम के अन्य सदस्यों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं घायल संदीप को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox