
नई दिल्ली/बाहरी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बाहरी दिल्ली जिला में विकासपुरी के बाद तिलक नगर में भी मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जिसमें स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच तिलक नगर के संतगढ़ में मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक गोली सिपाही संदीप के पेट में लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया की पुलिस टीम सुल्तानपुरी में लूटपाट के मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को वारदात में शामिल बदमाशों के संतगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिली थी स्पेशल स्टाफ की टीम 27 मार्च की रात संतगढ़ के एक मकान पर पहुंची। पुलिस के आने की जानकारी के बाद दो बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली पीछा कर रहे सिपाही संदीप के पेट में लगी। टीम के अन्य सदस्यों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं घायल संदीप को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड