‘हर घर तक जाएगी कांग्रेस’, बैठक में बोले राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘हर घर तक जाएगी कांग्रेस’, बैठक में बोले राहुल गांधी

-‘कार्यकर्ता है नींव’, राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के साथ की बैठक

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/गुजरात अधिवेशन से पहले कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आज देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नींव है और इसी नींव को पक्का करने के लिए कांग्रेस हर घर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन की मजबूती उसकी नींव पर ही निर्भर होती है। नींव के बगैर कोई इमारत खड़ी नहीं होती है।
            

बैठक में देशभर से आए करीब 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये बैठक का पहला चरण है। अब 3-4 अप्रैल को दूसरे चरण की बैठक होगी। पहले चरण में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे। अगले बैठक में बचे राज्यों से लोग आएंगे। बता दें कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से पहले जिला अध्यक्षों की ये बैठकें हो रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से घर-घर जाएगी कांग्रेस
इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस संदेश और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है, उस लड़ाई को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से ही हर घर तक ले जाने का काम हो सकता है। कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का महत्व है। बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी खुद मजबूती हासिल नहीं कर सकती।

संसद में बोलने नहीं दिया गया
इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर पर उन्हें संसद में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया था कांग्रेस नेता के अनुसार वह संसद में बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दो पर बोलना चाहते थे लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बोले की अनुमति नहीं दी।बता दें इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मुद्दे पर मुलाकात की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox