लोकतंत्र के चुनाव पर्व में 72 साल की महिला ने गंभीर हालत में किया वोट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकतंत्र के चुनाव पर्व में 72 साल की महिला ने गंभीर हालत में किया वोट

-महिला के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था और ऑक्सीजन सिलेंडर परिजनों के हाथ में था -हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने ट्वीट करते हुए महिला के हौसले को किया सलाम

हिमाचल प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से चल रहा है।  मंडी, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में लोकसभा सीटों पर लगातार मतदान की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हिमाचल के कई गांव वाले इलाकों में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। इसी बीच लोकतंत्र के महापर्व की सबसे खूबसूरत तस्वीर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से आई है। जहां एक 72 साल की एक महिला ने वोट डाला है, सुनने में तो ये बहुत आम सा लग रहा है, लेकिन ये महिला गंभीर रूप से बीमार हैं।

महिला के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था और साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी था। इसी कारण चुनाव आयोग ने भी महिला के जज्बे को सलाम किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर जिले के चुवाड़ी मतदान केंद्र में विमला शर्मा ने अस्वस्थ होने के बावजूद मतदान किया। इसी तरह, चंबा मुख्यालय के 105 वर्षीय मास्टर प्यार सिंह ने बूथ-55 में खुद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। प्यार सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और खुद चलकर मतदान केंद्र पहुंचे थे।

देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का दिया परिचय
हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने महिला के हौसले को सलाम किया और ट्वीट करते हुए कहा कि जब भी नैतिक जिम्मेदारी की बात आई तो विमला देवी के रास्ते में कोई बाधा नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि महिला ने बीमार हालत में भी मतदान केंद्र पहुंच कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1254 ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा है। इनमें से अधिकतर ने घर पर ही वोट डाला है, क्योंकि चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। फिर भी कुछ मतदाता ऐसे हैं जो खुद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox