लाहौर में जावेद अख्तर का बड़ा बयान, कहा- मुंबई हमले के आतंकी यहां खुलेआम घूम रहे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाहौर में जावेद अख्तर का बड़ा बयान, कहा- मुंबई हमले के आतंकी यहां खुलेआम घूम रहे

-पाकिस्तान के लाहौर में मशहूर उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में हुए प्रोग्राम में बोल रहे थे जावेद अख्तर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लाहौर/शिव कुमार यादव/- जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले यहां खुलेआम घूम रहे हैं। अख्तर उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे।

                कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। जब आप वापस जाएंगे तो क्या अपने लोगों से कहेंगे कि पाकिस्तानी अच्छे लोग हैं। इस सवाल के जवाब में अख्तर ने कहा- हमें एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। इससे कोई मसला हल नहीं होगा। हमने देखा है कि मुंबई पर हमला कैसे हुआ। वो आतंकवादी नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। वो आतंकवादी आपके देश में ही खुलेआम घूम रहे हैं। हिंदुस्तानियों ने इसके खिलाफ शिकायत की है। उन्हें इससे परेशानी है।

अली जफर के साथ अख्तर ने गाया…एक लड़की को देखा तो
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जावेद अख्तर के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें अली, जावेद अख्तर के लिखे हुए सॉन्ग “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ गा रहे हैं। जावेद अख्तर भी अली जफर के साथ गाना गाते नजर आए। इस महफिल में दूसरे पाकिस्तानी कलाकार और सेलेब्रिटीज भी मौजूद थे।

लता का एक भी कार्यक्रम आपके देश में नहीं हुआ
जावेद अख्तर ने लता मंगेशकर की पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के मसले पर भी बात की। उन्होंने कहा, “हमने नुसरत फतेह अली खान और मेंहदी हसन के लिए हिंदुस्तान में बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं। दूसरी ओर आपके देश में कभी भी लता मंगेशकर का कोई प्रोग्राम नहीं किया गया।“
कंगना ने तारीफ की- घर में घुसकर मारा
कंगना रनोट ने जावेद अख्तर के बयान की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था कि ये कैसे मां सरस्वतीजी की इन पर कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है, उनके साथ में। जय हिंद। घर में घुसकर मारा।“

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox