लगातार दूसरे दिन आये कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए मामले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लगातार दूसरे दिन आये कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए मामले

-तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज, मुफ्त बूस्टर डोज भी हुई शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।
                 दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।

बचाव के उपाय जरूरी, बूस्टर डोज से बढ़ेगी इम्युनिटी
पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा नए मामले तीसरी लहर के बाद अब सामने आए हैं। यह उतार-चढ़ाव डराने वाला जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कारण किसी और लहर आने की आशंका फिलहाल नहीं के बराबर है। हालांकि, सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।

तीसरी या बूस्टर खुराक भी मुफ्त
सरकार ने बूस्टर डोज के लिए हाल ही में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश पर दो टीकों के बाद तीसरे या बूस्टर डोज का अंतराल नौ माह से घटाकर छह माह कर दिया है। यानी जिन लोगों को दूसरा टीका लगवाए छह माह हो चुके हैं, वे अब बूस्टर डोल मुफ्त में लगवा सकते हैं। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर यह खुराक मुफ्त दी जा रही है। इसके पहले भी सरकार ने दो खुराक मुफ्त में लगाई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox