लखनऊ डबल मर्डर से फैली दहशत: दामाद ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लखनऊ डबल मर्डर से फैली दहशत: दामाद ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट

लखनऊ/सिमरन मोरया/- यूपी की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। जहां एक दामाद ने अपने ससुर और सास की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करके इस घटना की जांच में जुट गई।

राजधानी लखनऊ में यह वारदात आलमबाग के गढ़ी कनौरा विजयनगर में हुई। मनमुटाव के चलते जगदीप की शिक्षिका पत्नी अप्रैल माह से अपने माता-पिता के पास रह रही थी। वह पत्नी को लेने पहुंचा था इसी बात को लेकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई। सास-ससुर ने बचाने का प्रयास किया तो जगदीप ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर रही है।

पूनम और जगदीप में चल रहा था विवाद
डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, गढ़ी कनौरा में डॉ. अनंत राम (75) पत्नी आशा देवी (73) के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवी गली निवासी जगदीप सिंह से की थी। शादी के बाद से पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। नाराज होकर पूनम इसी साल अप्रैल में मायके आ गई थीं। बुधवार रात जगदीप ससुराल पहुंचा। पत्नी से बात करने की कोशिश की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox