रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के सामने खड़ा होने से किया मना, वजह जान आप भी हो जाएंगे उनके कायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के सामने खड़ा होने से किया मना, वजह जान आप भी हो जाएंगे उनके कायल

मानसी शर्मा/- वानखेड़े स्टेडियम के 50साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां भारतीय क्रिकेट के तमाम दिग्गज वहां पहुंचे थे। कार्यक्रम में रोहित शर्मा, सुनील गवास्कर, रवि शास्त्री, आजिक्य रहाणे भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान रोहित शर्मा का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला। जिसकी प्रशांसा चारों तरफ हो रही है। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मंच पर चैंपियंस ट्रॉफी भी रखी गई थी। दरअसल जब मंच पर चैंपियंस ट्रॉफी रखी गई तो दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित को स्टेज में बीचों-बीच बुलाया लेकिन भारतीय कप्तान ने आने से मना कर दिया। उन्होंने सचिन, गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों को इज्जत देते उन्हें आगे आने को कहा।

रोहित ने किया वादा रोहित शर्मा ने इस इवेंट में अपने सीनियर्स को इज्जत को दी ही साथ ही उन्होंने क्रिकेट प्रशसंकों से वादा भी किया। रोहित ने कहा कि वो दोबारा वानखेड़े में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। पूरी टीम का मकसद इस ट्रॉफी को जीतना है और रोहित ने उम्मीद जताई कि पूरी टीम के साथ भारत के 140करोड़ लोगों की दुआएं साथ होंगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में 15सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी को जगह दी गई है। हालांकि, टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शामिल नहीं करने को लेकर बीसीसीआई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही टीम में मोहम्मद सिराज को भी जगह नहीं दी गई है। इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि सिराज नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी करते हैं लेकिन पुरानी गेंद से वह उतना प्रभावशाली नहीं है। जिसके कारण उनको चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox