रोहतक के बाद अब गुरूग्राम में कैश वैन से एक करोड़ की लूट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहतक के बाद अब गुरूग्राम में कैश वैन से एक करोड़ की लूट

-बदमाशों ने कैश वैन के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची झोंक दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि वो एक बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे है और पुलिस को उन्हे पकड़ने के लिए ईनाम राशि को बढ़ाना पड़ रहा है। रोहतक लूट का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि बदमाशों ने गुरूग्राम में दिन दहाड़े एक करोड़ रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने गये हुए थे और दो कर्मचारी इको वैन में इंतजार कर रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
                  गुरुग्राम में सदर थाने से महज 100 मीटर दूरी पर गुरुग्राम-सोहना रोड पर सोमवार दोपहर को कुछ बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची डालकर एक करोड़ नकदी लूट ली।  बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था। कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकदी को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान तीन से चार बदमाश आए और उन्होंने आते ही वैन के चालक रणजीत और कलेक्शन वैन में पीछे बैठे विपिन की आंखों में मिर्च डालकर गन पॉइंट पर एक करोड़ रुपये लूट लिए। जब तक कलेक्शन वैन में बैठे कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए
                लूट की सूचना के बाद डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज, डीसीपी क्राइम रणवीर देसवाल, एसीपी डीएलएफ संजीव बलारा, एसीपी क्राइम प्रीतपाल सहित पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंपनी के तीनों कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।  आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस की टीमें इस मामले की जांच सहित आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसी पूरी घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और शहर में दहशत का माहौल बन गया।
                गौरतलब है कि बीती आठ अप्रैल को हरियाणा के रोहतक शहर में भी सेक्टर-1 में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने कैशवैन के गार्ड को गोली मारकर दो करोड़ 62 लाख रुपये लूट लिए गए थे। यह वारदात भी अभी तक अनसुलझी है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की हुई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox