राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, बोले – चौपट हो गई हैं भारत की नीतियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, बोले – चौपट हो गई हैं भारत की नीतियां

अनीशा चौहान/-  लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति, रक्षा नीति और विदेश नीति को लेकर एक तीखा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि ‘भारत एक डेड इकोनॉमी है, आर्थिक-रक्षा और विदेश नीति तबाह हो चुकी है।’ यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, जिसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्ष के बीच एक नया वाकयुद्ध छेड़ दिया है।

राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब भारत आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25फीसदी टैरिफ की घोषणा की। वहीं, राहुल गांधी का बयान ट्रंप का भारत को बर्बाद अर्थव्यवस्था कहने से जुड़े एक सवाल पर सामने आया। राहुल गांधी ने कहा ‘वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद अर्थव्यवस्था है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा है कि इस सरकार ने हमारी आर्थिक नीति को तबाह कर दिया। हमारी रक्षा नीति को तबाह कर दिया और हमारी विदेश नीति को तबाह कर दिया। वे देश को रसातल में ले जा रहे हैं।’

रक्षा नीति पर क्या बोले राहुल गांधी?
इसके अलावा राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा ‘विदेश मंत्री कहते हैं कि हमारी शानदार विदेश नीति है। एक तरफ अमेरिका आपको गाली दे रहा है। दूसरी तरफ चीन आपके पीछे पड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में आप प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं तो पाकिस्तान की एक भी देश निंदा नहीं करता है।’

राहुल गांधी ने रक्षा नीति को ‘तबाह’ बताते हुए विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद की सरकारी कार्रवाइयों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने सैन्य बलों को पर्याप्त स्वतंत्रता नहीं दी और अमेरिकी दबाव में सैन्य अभियानों को रोक दिया। यह आरोप ऑपरेशन सिन्‍दूर के दौरान कथित तौर पर अमेरिकी मध्यस्थता और डोनाल्ड ट्रंप के दावों से जुड़ा है, जिनमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को कम करने में मदद की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox