रायपुर के मॉल में हुआ दर्दनाक हादसा, एक बच्चे को बचाने में पिता की गोद से गिरा दूसरा बच्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रायपुर के मॉल में हुआ दर्दनाक हादसा, एक बच्चे को बचाने में पिता की गोद से गिरा दूसरा बच्चा

मानसी शर्मा / –   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मॉल में एस्कलेटरपर चढ़ने के समय पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया। बच्चा सीधे तीसरे फ्लोर से नीचे गिरा जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। फिर मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना रायपुर के एक मॉल की बताई जा रही है। यहां पर एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था। पिता अपने बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर थे। सभी लोग एक्सलेटर पर चढ़ ही रहे थे तभी पिता के हाथ से बच्चा फिसल गया और वो मॉल की तीसरी मंजिल से 40 फीट नीचे गिर गया।

एक को संभालने में दूसरा गिरा

दरअसल, पिता अपने दूसरे बच्चे का हथ पकड़कर संभाल रहे थे तभी उनका दूसरा बच्चा हाथ से फिसल गया। बच्चा जैसे ही नीचे गिरा तुरंत बच्चे के परिजन रोते हुए मॉल से नीचे उतरे और आनन-फानन बच्चे को हॉस्पिटल लेकर गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जहां जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। ये पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मॉल में जो लोग मौजूद थे जब उन्होंने ये दर्दनाक हादसा देखा तो उनका दिल दहल गया ये घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox