राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई, खड़गे हुए नाराज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई, खड़गे हुए नाराज

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   राज्यसभा में 500 रुपए के 100 नोटों की गड्डी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार, 6 दिसंबर को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि एक दिन पहले संसद से 500 रुपए के 100 नोटों की गड्डी मिली है। यह गड्डी सीट संख्या 222 पर मिली, जो कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई थी।

अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई

इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी सफाई दी है। सिंघवी ने कहा, “यह पहली बार है जब ऐसा कुछ सुना है। मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं, तो हमेशा 500 रुपए का एक नोट साथ लेकर जाता हूं। मैं कल दोपहर 12:57 बजे सदन में गया था। एक बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई और फिर मैं 1:30 बजे सांसद अयोध्या रामी रेड्डी के साथ कैंटिन में बैठा और फिर संसद से चला गया।”

कांग्रेस सांसद की सीट पर मिला नोट

दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सूचना दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है। यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई थी। इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच चल रही है।

खड़गे का विरोध और हंगामा

राज्यसभा में जैसे ही सभापति ने नोट मिलने की बात कही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “जब तक मामले की जांच चल रही है और सबकुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको अभिषेक मनु सिंघवी का नाम नहीं लेना चाहिए था।” खड़गे के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। इस पर खड़गे ने कहा, “चिल्लर करके देश को बदनाम किया जा रहा है। आप किसी के बारे में कैसे ऐसा कह सकते हैं?”

खड़गे के आरोपों पर सभापति ने कहा कि उन्होंने केवल यह बताया है कि यह सीट किसे अलॉट की गई है और जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox