राज्यसभा के लिए क्यों जरूरी है अरविंद केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राज्यसभा के लिए क्यों जरूरी है अरविंद केजरीवाल

-आईए देखते हैं कुछ ऐसे तथ्य जिनसे यह तय हो जायेगा -भाजपा शासित राज्य में फिर सीट जीतना एक मजबूत जनाधार का संकेत -देश में आम आदमी पार्टी बन रही कांग्रेस का विकल्प

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अरविंद केजरीवाल पर भले ही भ्रष्टाचार के कितने भी आरोप लगे हो या वो जेल गए हो लेकिन केजरीवाल एक ऐसा व्यक्तित्व है जो अकेले भाजपा को टक्कर दे सकता हैं। यह उनकी ही नीतियां है जिसके चलते आम आदमी पार्टी, कांग्रेस का विकल्प बनी है और अब उपचुनाव में जीत के बाद तो भाजपा के लिए भी आप ने खतरे की घंटी बजा दी है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में अंदरूनी दबाव के चलते भले ही राज्यसभा में जाने से मना कर दिया हो लेकिन उनके तर्कों का किसी के पास जवाब नहीं है।

आईये अब जानते है आप संयोजक केजरीवाल क्यों जरूरी है राज्य सभा के लिए :-
जिस तरह से पूरे देश में विपक्ष सिकुड़ता जा रहा है और एक-एक कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकारें बन रही है। ऐसी स्थिति में भी आम आदमी पार्टी द्वारा उपचुनावों में पांच में से दो सीटें हासिल करना दर्शाता है कि देश में आप का जनाधार है और यही वह पार्टी है जो भाजपा के लिए सिरदर्द बनी हुई है। भाजपा ने भले ही दिल्ली में आप को सत्ता से बाहर कर दिया लेकिन फिर भी केजरीवाल, आतिशी व संजय सिंह जैसे चेहरे आम आदमी पार्टी को जीवित रखे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा
केजरीवाल आम आद‌मी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। हालांकि आज वो भले ही मुख्यमंत्री ना हो लेकिन उन्होने दिल्ली में लगातार 10 साल आप की सरकार चलाई है। जिसकारण केजरीवाल आज पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। आज देश में विपक्ष को मजबूती के लिए केजरीवाल जैसे नेता के आगे आने की जरूरत है।

देश आज केजरीवाल की तरफ देख रहा
देश आज केजरीवाल की तरह देख रहा है। देश में जिस तरह से विपक्ष खत्म होता जा रहा है उसे देखते हुए आज देश को कुछ बड़े व अच्छे नेताओं की जरूरत है और केजरीवाल एक ऐसे नेता है जो कांग्रेस व भाजपा को टक्कर दे सकते हैं।

राज्यसभा में संजय सिंह के साथ केजरीवाल के आने से भाजपा पर बनेगा दबाव
एक कहावत है कि अकेला चना भाड़ नही फोड़ सकता लेकिन एक और एक मिलकर 11 होते हैं जो पूरी संसद में तहलका मचा सकते हैं। संजय सिंह पहले ही राज्यसभा में पार्टी का झंडा उठाये हुए हैं। लेकिन  केजरीवाल के आ जाने से राज्यसभा में विपक्ष की आवाज को और ताकत मिलेगी और विपक्ष देश के लिए अच्छा कर पायेगा।

गुटबाजी से ऊपर उठकर देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत  
आज आप पार्टी में भी गुटबाजी नजर आ रही है लेकिन केजरीवाल पर राज्यसभा के लिए दांव खेलना पार्टी के लिए काफी फायदेमंद होगा। इतना ही नही राज्यसभा में केजरीवाल की बहस व सवालों से विपक्ष को ताकत तो मिलेगी ही साथ ही भाजपा पर भी दबाव बनेगा जो देश व जनता के लिए फायदेमंद होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox