राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

- राजस्थान में जेजेपी की प्रथम सूची में छह मजबूत प्रत्याशियों का ऐलान

जयपुर/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी हैं। सोमवार को जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने पहली लिस्ट में छह मजबूत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जेजेपी ने  सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा हैं।

विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ से जेजेपी के उम्मीदवार पृथ्वीराज मील जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे राजस्थान के प्रतिष्ठित मील परिवार से संबंध रखते हैं। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से जेजेपी प्रत्याशी नंद किशोर महरिया साल 2013 में फतेहपुर से निर्दलीय विधायक बने थे। शिक्षित पृथ्वीराज साल 2005 में हनुमानगढ़ से पंचायत जिला प्रमुख थे। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में भाजपा की टिकट से फतेहपुर से चुनाव लड़ा था और वे दूसरे स्थान पर रहे। बतौर विधायक नंद किशोर महरिया ने विधानसभा में हर वर्ग की आवाज उठाई थी, वे प्रश्न लगाने और मुद्दे उठाने में प्रथम पांच सदस्यों में रहे। नंद किशोर एबीवीपी और भाजपा में सक्रिय नेता रहे हैं। महरिया कृषि इंजीनियर और एलएलबी की पढ़ाई कर चुके हैं। वे क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य में सदैव आगे रहे। महरिया राजस्थान बेसबॉल संघ के चेयरमैन भी रहे हैं। वे डिस्कस थ्रो, एथलीट के खेल के खिलाड़ी रह चुके है। इनके बड़े भाई सुभाष महरिया सीकर लोकसभा से तीन बार सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और केंद्रीय नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री रहे हैं।विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ से जेजेपी उम्मीदवार डॉ रीटा सिंह राजस्थान जेजेपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष है। वे सीकर से पूर्व जिला परिषद की चेयरपर्सन, दांतारामगढ़ से दो बार पंचायत समिति मेंबर रह चुकी है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सात बार विधायक रहे एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी की पुत्रवधू हैं। विधानसभा क्षेत्र खंडेला से जेजेपी प्रत्याशी सरदार सिंह आर्य अपने क्षेत्र में जाने-माने राजनेता और समाजसेवी हैं। आर्य 17 साल तक ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रहे हैं। वे भाजपा में जिला सहसंयोजक, मंडल महामंत्री जैसे विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनके पास संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोटपुतली से जेजेपी उम्मीदवार रामनिवास यादव राजस्थान जेजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव हैं। वे जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। रामनिवास कोटपुतली से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र भरतपुर से जेजेपी प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह चौधरी राजस्थान में चिकित्सा और शोध क्षेत्र में जाने-माने चेहरे हैं। बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बेंड्री (बीवीएससी – एएच) की पढ़ाई कर चुके मोहन सिंह कई बड़े प्रोजेक्टों में शोध अधिकारी रह चुके हैं। वे चीफ हेल्थ ऑफिसर, सीनियर वेटनरी ऑफिसर, एनिमल हस्बेंड्री विभाग में सहायक निदेशक जैसे कई बड़े पदों पर कार्यरत रहे हैं। डॉ मोहन राजस्थान सरकार में राजीव गांधी एनवायरमेंट अवार्ड कमेटी और बायोडायवर्सिटी बोर्ड के मेंबर भी रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox