राजस्थान में सड़क हादसे में मेरठ के सात लोग जिंदा जले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान में सड़क हादसे में मेरठ के सात लोग जिंदा जले

अनीशा चौहान/- राजस्थान के सीकर जिले में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की जलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे लाक हो जाने से कोई भी कार से बाहर नहीं निकल सका। अग्निशमन विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों को आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। पुलिस के अनुसार कार में एलपीजी किट लगी हुई थी। जिस ट्रक से कार की भिड़त हुई उसमें रुई और कागज लदां हुआ था जिससे आग तेजी से फैली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना चूरू-सालासर राजमार्ग पर उस समय हुई जब कार चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। मरने वालों में एक ही परिवार के हार्दिक, उनकी पत्नी स्वाति, मां मंजू बिंदल, बेटी सिदीक्षा, रितीक्षा के अलावा मौसी बबली व मौसेरा भाई आशुतोष शामिल है। सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

फोन बजा तो हो सकी पहचानः

घटनास्थल के पास मिले मोबाइल फोन पर हादसे के बाद घंटी बजी तो मौके पर मौजूद लोगों ने बात की। एक महिला ने फोन पर खुद को मेरठ निवासी बताते हुए जानकारी दी कि यह मोबाइल उसकी मां का है। इसके बाद मृतकों की पहचान हो पाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox