अनीशा चौहान/- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए भीषण बस दुर्घटना के बाद एक बार फिर स्कूली बच्चे हादसे के शिकार हो गए। दरअसल, अब हरियाणा के यमुनानगर में स्कूली बच्चों को ले जा रही ऑटो हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है वहीं 5 बच्चे घायल हो गए हैं।
ऑटो और बाइक में हुई टक्कर
जानकारी के मुताबिक, स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। ये हादसा यमुनानगर के कमानी चौक पर हुआ। इस दौरान ऑटो चालक ने रेड लाइट जंप कर दी और फिर बाइक से ऑटो भिड़ गया। पांच अन्य बच्चों को चोट लगी है। जो छात्रा हादसे की शिकार हुई है उसका नाम हिमानी है और वो तीसरी क्लास में पढ़ती थी। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे एक जिनजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। पर इस दौरान उसने दम तोड़ दिया।
महेंद्रगढ़ में हुआ था भीषण हादसा
वहीं इससे पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। जहां एक बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई थी । इस हादसे में करीब 6 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही दर्जनों बच्चे घायल हो गए। हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ । बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे था। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और बच्चों की चीख पुकार मच गई।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार