राघव चड्डा ने केंद्र सरकार से केजरीवाल के लिए की बड़ी मांग, कहा – ये नियमों के मुताबिक….

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राघव चड्डा ने केंद्र सरकार से केजरीवाल के लिए की बड़ी मांग, कहा – ये नियमों के मुताबिक….

मानसी शर्मा /-   अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटते ही इस्तीफे का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने 17अगस्त को इस्तीफा भी दे दिया था। अब उनके उत्तराधिकारी आतिशी होंगी। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी है।

आप नेता राघव चड्डा ने केंद्र सरकार से अरविंद केजरीवाल के लिए आवास की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिना देरी किए उनको केजरीवाल को सरकारी आवास देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के तहत राष्ट्रीय पार्टी को दो साधन दिए जाते हैं। पहला राष्ट्रीय कार्यालय और दूसरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी आवास। इसलिए हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास मिले।      

गाजियाबाद में रहते थे केजरीवाल              

मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे। वो उनका निजी आवास है। मुख्यमंत्री के तौर वो मध्य दिल्ली के तिलक लेन घर में रहे। फरवरी 2015के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वो सिविल लाइंस में रहने लगे। उनका ये आवास सिविल लाइन इलाके में 6फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए।      

सीएम बनने पहले आतिशी का बड़ा बयान                        

आतिशी ने अपने नाम का ऐलान होने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आगामी चुनाव तक ही सीएम रहूंगीं। जब दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो केजरीवाल ही सीएम बनेंगे। साथ ही आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला ‘ दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड्यंत्र से दूर रखना। दूसरा केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox