नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – रन्ना च धन्ना’ ने निर्देशक अमरजीत सिंह सरोन के साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शहनाज़ गिल की मेगा ब्लॉकबस्टर टीम को फिर से एकजुट किया है। यह टीम आखिरी बार मेगा ब्लॉकबस्टर ‘हौसला रख’ के साथ आई थी और यह निर्माता दलजीत थिंड, दिलजीत दोसांझ और पवन गिल को भी एक बार फिर एकजुट करती है। ‘रन्ना च धन्ना’ का निर्माण थिंड मोशन पिक्चर्स और स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है और यह 2 अक्टूबर, 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
बता दें कि शहनाज गिल, सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘रन्ना च धन्ना’ मूवी का एलान साल 2020 में ही किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म को टाल दिया गया था। यह मूवी टली तो सोनम, शहनाज और दिलजीत ने ‘हौसला रख’ में साथ काम किया और यह मूवी धमाका कर गई। अब आखिरकार ‘रन्ना च धन्ना’ भी रिलीज होने वाली है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी