अतुल्य भारत को दर्शाती अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता ‘अभिव्यक्ति’ का किया गया आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अतुल्य भारत को दर्शाती अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता ‘अभिव्यक्ति’ का किया गया आयोजन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज /  नई दिल्ली  / मानसी शर्मा – मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21-C में मंगलवार को ‘अतुल्य भारत’को दर्शाती, भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की गाथा सुनाती, एक अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कक्षा के.जी. से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भारत देश के प्रति अपने मन के भावों को नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला और शिल्पकला के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों और उपश्रेणियों में प्रतिभागियों ने भिन्न –भिन्न वाद्य यंत्रों, गीत, गज़ल, भजन, अर्ध शास्त्रीय और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदर प्रस्तुति द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतिभागियों ने चित्रकला और शिल्पकला के माध्यम से सुंदर रंगों और अपनी अनुपम कलाकृतियों से विद्यालय के प्रांगण को ‘छोटे भारत’ में परिवर्तित कर दिया। सुप्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना शेरॉन लोवेन ने प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मानव रचना 21-C के इस सुंदर आयोजन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या की सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ललित कलाओं का प्रचार-प्रसार होगा। इनसे छात्र इन कलाओं को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।। वे स्वयं को ‘अतुल्य भारत’ का अभिन्न अंग मानती हैं।

अपनी- अपनी कलाओं में पारंगत हमारे निर्णायक मंडल- राधिका मेनन, करण गंगनानी, नदीम खान, नील रंजन मुखर्जी, रॉजर विलियम और उदय शंकर ने छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपनी कला को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21-C की प्रधानाचार्या सीमा अनीस ने निर्णायकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अभ्यास एवं रियाज़ करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों से अपने देश के प्रति अपने प्रेम को और प्रगाढ़ करने एवं इसे ‘अतुलनीय भारत’ बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहने की अपील की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox