मोहम्मद नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहम्मद नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन

-एशिया कप से पहले भारत के लिए बढ़ी चुनौती -विपक्षी टीम ने दिखाया खतरनाक रूप

क्रिकेट/सिमरन मोरया/- रविवार को शारजाह में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हरा दिया। इस सीरीज में यूएई की टीम भी हिस्सा थी, लेकिन वो पहले ही बाहर हो चुकी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली। इसी के साथ नवाज ने इस मैच में 5 विकेट भी हासिल किए। इससे पाकिस्तान की टीम एक बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही।

नवाज ने किया कमाल
नवाज ने टी20आई में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 5 विकेट लिए। अफगानिस्तान की टीम 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में सिर्फ 66 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 141 रन बनाए। फखर जमान ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए और उन्होंने सईम अयूब (17) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। नवाज ने 21 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान सलमान आगा ने 24 रन बनाए। राशिद खान ने 3 विकेट लिए।

अफगानिस्तान की टीम हुई तहस नहस
नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने दरवेश रसूली और अजमतुल्लाह ओमरजाई को लगातार गेंदों पर आउट किया। फिर इब्राहिम जादरान (9) को अपनी अगली गेंद पर आउट करके हैट्रिक पूरी की। वह टी20आई में हैट्रिक लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए। उनसे पहले फहीम अशरफ और मोहम्मद हसनैन ने यह कारनामा किया था। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। सिर्फ राशिद (17) और सेदिकुल्लाह अटल (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। उनका 66 रनों का स्कोर टी20आई में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56 रन पर ऑल आउट हो गए थे।

टीम इंडिया के लिए खतरा
एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान का ऐसे फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए चिंताजनक बात है। पहले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जब एशिया कप की टीम में नहीं चुना गया था तो हर किसी का ये मानना था कि पाकिस्तान की टीम को अनुभव कम है। लेकिन सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान की टीम एशिया कप में बड़ा खतरा बन सकती है। खासकर यूएई की पिचों के लिए पाकिस्तान के पास अच्छा खासा स्पिन डिपार्टमेंट है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया और पाकिस्तान में से कौन सी टीम बाजी मारती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox