
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- द्वारका पुलिस के बाद अब मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मोहन गार्डन में 900 ग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हे। उक्त दोनो आरोपियों के भी पंजाब से रिश्ता है। जो दिल्ली को पंजाब ड्रग के मामले मे पंजाब बनाना चाहते है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उप्हे 900 ग्राम हेरोइन के साथ धरा है जिसकी बाजार में कीमत 6 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि जिले में पुलिस की सतर्कता अब रंग दिखाने लगी है। वहीं आंख-कान योजना से जुड़े लोग भी अब पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस को अपराधियों को पकड़े के लिए एक के बाद एक सफलता मिल रही है। ऐसी एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित जिंदल पुत्र बांके राम निवासी सदर बाजार बरनाला पंजाब व सरजीत उर्फ जीतू पुत्र बुधराम निवासी इंद्रा बस्ती, सनाम जिला संगरूर पंजाब को मोहन गार्डन के एक घर से 900 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि उक्त दोनो आरोपी ड्रग तस्कर मंगलसिंह के लिए काम कर रहे है और उसके निर्देष पर ही मोहन गार्डन में एक नाईजिरियन को ड्रग की सप्लाई देने आये थे। उन्होने बताया कि दोनो आरोपियों पर पंजाब मे 4 से 5 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ पुलिस दोनो आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में नशे की खेप को रोका जा सके और इस रैकेट के दूसरे अपराधियों को पकड़ा जा सके।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग