बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/- शुक्रवार दोपहर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घट गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक अज्ञात युवक ने अचानक मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
लोगों में आक्रोश और दुःख
घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख देखने को मिला। कई लोगों ने मेट्रो प्रशासन से प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


More Stories
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण