मेट्रो स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, हुई मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-हादसे से मचा हड़कंप

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-    शुक्रवार दोपहर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घट गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक अज्ञात युवक ने अचानक मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लोगों में आक्रोश और दुःख
घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख देखने को मिला। कई लोगों ने मेट्रो प्रशासन से प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox