मुख्यमंत्री से प्रदूषण नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी की मांग: थान सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री से प्रदूषण नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी की मांग: थान सिंह यादव

नई दिल्ली/थान सिंह यादव/-    दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशि और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 20% सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट दी जानी चाहिए, ताकि लोग इन्हें खरीदने के लिए प्रेरित हों।

थान सिंह यादव ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोग नए वाहन खरीदने की योजना बनाते हैं, ऐसे में यदि उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों पर अधिक छूट और लाभ मिलेंगे, तो वे पेट्रोल-डीजल वाहनों के स्थान पर इन्हें प्राथमिकता देंगे। यह कदम दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की संख्या कम की जाए और आने वाले समय में इन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। उनका मानना है कि सरकार को धीरे-धीरे सभी फ्यूल-चालित वाहनों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहिए। इससे दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को गैस चेंबर बनने से रोका जा सकेगा।

दिल्ली देहात और गांवों के लिए सोलर पैनल और मुफ्त बिजली की मांग
थान सिंह यादव ने दिल्ली देहात और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने केजरीवाल सरकार से आग्रह किया कि दिल्ली के ग्रामीण इलाकों और गांवों में हर घर सोलर पैनल लगाया जाए और सभी घरों में मुफ्त बिजली दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के किसानों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 2000 लीटर पानी के लाभ से वंचित रखा गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

सरकार से अविलंब कदम उठाने की अपील
पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की प्रदूषण, अवैध कब्जे, जाम, टूटी सड़कों और कूड़ा घरों की समस्याओं का समाधान सरकार को तुरंत करना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर से इलेक्ट्रिक वाहनों पर 20% सब्सिडी, हर घर सोलर पैनल और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके और बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox