इक्कीस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का सफल समापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इक्कीस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का सफल समापन

-धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में उमड़ा आध्यात्मिक आनंद

नई दिल्ली/रणबीर सिंह सोलंकी/-   श्री श्यामा श्याम मस्ताना मंडल, नन्हे पार्क, उत्तम नगर द्वारा आयोजित इक्कीस दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय जनता ने बड़े उत्साह से भाग लिया और धार्मिक वातावरण में आनंद की अनुभूति की।

इस भव्य आयोजन की शुरुआत 6 सितंबर को भव्य श्री राम शोभा यात्रा एवं मंगल कलश यात्रा से हुई। इस शोभा यात्रा में क्षेत्र के नर-नारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। 7 सितंबर से 16 सितंबर तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन हुआ। वृंदावन से पधारे विख्यात कथा वाचक श्री अनुरागकृष्ण शास्त्री एवं आचार्य श्री प्रमोद दास जी महाराज ने विस्तारपूर्वक श्री राम कथा सुनाई। इस राम कथा ने उपस्थित जनमानस को भक्ति रस में डुबो दिया।

18 सितंबर से 24 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें भागवत कथा के माध्यम से जीवन के आध्यात्मिक संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। कथा के अंतिम दिन, 25 सितंबर को हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति का आनंद लिया।

26 सितंबर को इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन एक भव्य भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दिल्ली के श्री निकुंज कामराज, आरुषि गंभीर, जयपुर से आयुष सोमानी और विक्की मस्ताना ने अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के मंच संचालन का कार्य प्राची गोयल ने किया, जिन्होंने अपने अद्भुत अंदाज से भक्ति संगीत में चार चांद लगा दिए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान श्री संतोष गुप्ता, पूर्व निगम पार्षद श्री रमेश मटियाला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्री सोलंकी का सम्मानित स्वागत किया गया। श्री सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा, “इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हम अपने ईष्ट देवताओं के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं, जिससे सेवा भावना का विकास होता है और देश का कल्याण होता है।”

इस आयोजन की सफलता में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. वेद प्रकाश टंडन, श्री रमेश मटियाला, महिला प्रधान श्रीमती कांता तोमर और प्रधान श्री संतोष गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा।

यह आयोजन बी-96, नन्हें पार्क, मटियाला बिंदापुर रोड, उत्तम नगर में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे इक्कीस दिन धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर भक्ति और आध्यात्मिकता की अनमोल धारा में गोता लगाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox