मुंबई/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हाल ही में मुंबई की रहने वाली एक लड़की ने अपने डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सरिता नामक लड़की ने अपने इंडियन डॉग टाइगर के लिए ढाई लाख रुपये की चेन गिफ्ट में दे दी। यह चेन किसी और की नहीं, बल्कि सोने की थी। इसे अपने डॉग के गले में महिला ने पहनाया भी। लोग यह देखकर काफी हैरान रह गए हैं।
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप अनिल ज्वेलर्स ने महिला और डॉग का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला अपने डॉग को लेकर ज्वेलरी शॉप पर आई है और वहां पर उसने एक सोने की मोटी सी चेन खरीदी और अपने डॉग को पहना दिया। उसने डॉग को बर्थडे गिफ्ट दिया।
वीडियो के साथ लिखा हुआ है कि सरिता ने अपने प्यारे डॉगी टाइगर का जन्मदिन एक खास तरीके से मनाने का फैसला किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, वह अनिल ज्वैलर्स गई और अपने दोस्त के लिए एक शानदार चेन चुनी। नाजुक ढंग से तैयार की गई और सूरज की रोशनी में चमकती हुई यह चेन इस दिन के लिए एकदम सही गिफ्ट था। जब उसने इसे टाइगर को दिया, तो उसकी पूंछ खुशी से हिलने लगी क्योंकि उसने धीरे से चेन को उसके गले में पहना दिया।
वीडियो पर आए ऐसे रिएक्शन
वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आए हैं। कई यूजर्स ने महिला की तारीफ की है, जबकि कुछ ने इसे शो ऑफ बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह बस शो ऑफ है, रिएलिटी में तो डॉग केयर का भी नहीं पता होगा। एक अन्य यूजर ने ढेर सारे दिल बनाते हुए लिखा कि डॉग लवर्स। एक अन्य ने लिखा कि कितना सुंदर है। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि इससे अच्छा तो गरीबों को खाना ही खिला देती।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज